अलवर : सिलीसेढ़ झील में मिला तीन दिन से गायब महिला का शव, जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

By: Ankur Fri, 26 Feb 2021 10:10:53

अलवर : सिलीसेढ़ झील में मिला तीन दिन से गायब महिला का शव, जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

शुक्रवार को शहर के निकट स्थित सिलीसेढ़ झील में तीन दिन से गायब किशनगढ़बास के बोलनी गांव की महिला मनमीत का शव बरामद हुआ। परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बहू को घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। तनाव में आकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया लगता है। परिजनों ने बताया कि महिला फिलहाल अलवर शहर के कालाकुआं में पिहर में रह रही थी। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। लेकिन, शादी के एक महीने बाद ही ससुराल से वापस मायके आना पड़ा।

मनमीत की उम्र 31 साल थी। उसकी शादी जनवरी 2019 में किशनगढ़बास के बोलनी गांव में हुई थी। पति संविदा शिक्षक हैं। शादी के एक महीने के बाद से ही मनमीत को ससुराल से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज का मुकदमा भी किया हुआ था। शादी के करीब दो साल बाद मनमीत चार दिन पहले अचानक घर से गायब हुई थी। मृतका के चाचा अजीत सिंह ने बताया कि परिवार के लोग शादी में कहीं बाहर गए हुए थे। पीछे से मनमीत के गायब होने का पता चला। पहले तो यह लगा कि कहीं ससुराल के लोग अपहरण कर ले गए। लेकिन, बाद में पता लगा कि एक स्कूटी सिलीसेढ़ झील के किनारे खड़ी है। स्कूटी मिलने के तीन दिन बाद में शुक्रवार को मनमीज का शव पानी में तैरता नजर आया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों से पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : डंपर चालक की लापरवाही से हुआ कार के साथ हादसा, डॉक्टर की हुई दर्दनाक मौत

# नागौर : नशे के खिलाफ अभियान के तहत कारवाई, अवैध शराब बेचता गिरफ्तार हुआ 20 साल का युवक

# अजमेर : IAS के मकान में हुई चोरी, किराएदार का सामान और नल की टोंटियां भी चुराई

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com